Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान समारोह का भब्य आयोजन

रैली के दौरान ग्रामीणों द्वारा घर-घर आरती उतार कर भेंट एवं किया गया स्वागत

महासमुन्द , शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साल्हेतराई के प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं समारोह का भब्य आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला।समारोह को संबोधित करते हुए संकुल के शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में शिक्षक बच्चों को शिक्षित करते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने अनुभवों से समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र का प्रहरी और समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय साल्हेतराई के प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और व्यवहार अन्य शिक्षकों व छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। साथ ही ग्रामीण जनों ने कहा कि प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने अपने सेवाकाल में केवल पढ़ाई तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्रों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया।
सेवा निवृत्त प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने कहा कि विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और छात्रों के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि यह सफर उनके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल रहेगा। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी की एक औपचारिक प्रक्रिया है, लेकिन विद्यालय और छात्रों से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम के अंत में संकुल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के द्वारा अयोध्या प्रसाद मिश्रा को श्रीफल , शॉल, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । इसके साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा का विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह संपन्न होने की पश्चात ग्राम साल्हेतराई में बाजे गाजे तथा कीर्तन मण्डली के साथ रैली निकाली गई। रैली के दौरान ग्रामीणों द्वारा घर-घर आरती उतार कर भेंट एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलनयन प्रधान सरपंच प्रतिनिधि, रामलाल मलिक शाला विकास समिति अध्यक्ष हाई स्कूल, परमानंद पंडा समिति अध्यक्ष शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सल्हेतराई, वरिष्ठ नागरिक दिलीप मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य जयप्रकाश मिश्रा, महेश दीप खुर्सी पहार, ग्राम साल्हेतराई से खिरोद्र प्रधान, फूलसाय बांक, शिवलाल पटेल, हाई स्कूल प्राचार्य महेश साव, हितेश मिश्रा व्याख्याता, जगबंधु तांडी, छात्र कुमार राणा समन्वयक, सत्येंद्र कुमार पाल व्याख्याता, सहित गणमान्य नागरिकों में बृजमोहन बांक, आनंद कुमार, नारायण बांक, श्रीमती नीरा ठाकुर प्रधान पाठक साल्हेतराई, खीर कुमारी पटेल, सीखिका लिलेश्वर साहू व्याख्याता, कामायनी पांडा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, श्रीमती डालीम बुडेक, वीरेंद्र साहू भैरोपुर राधेश्याम साहू, देवनारायण साहू, गुरमुख सिंह सोना, बेणुधर पटेल, बुद्धदेव चौधरी, हरित चौधरी घनश्याम पटेल, मिथिलेश सिन्हा, मोती यादव, द्रौपदी साहू, ममता पटेल, सुमित्रा बंजारा, फणेद्र पटेल, पंकज बांक, कुमारी लीशी, किरण साहू, भाग्यश्री साहू के साथ ही साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!