महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से प्रदेश की आम जनता परेशान — तिरीथ कुमारी
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से प्रदेश की आम जनता परेशान — तिरीथ कुमारी
महासमुन्द , महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।इसी कड़ी में तिरीथ कुमारी मानिकपुरी प्रदेश समन्वयक पिछड़ा वर्ग विभाग एवं प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वही प्रदेश के लाखों उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता के अभाव और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।इन सब के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
उक्त आंदोलन के दौरान कांग्रेस तीन प्रमुख मांगें उठाएगी। जिसमें बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया वापस ली जाए तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए।
आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ, गांव, वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाएंगे।
कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन जनता के हितों की रक्षा और बिजली उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।




