Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

साल्हेतराई विद्यालय में विदाई सह आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने दी जानकारी

बसना – पिथौरा विकास खंड के अन्तर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साल्हेतराई में प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के संयोजकत्व में विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें छठवीं एवं सातवीं के छात्रों, शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों ने आठवीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष रामलाल मलिक (हाई स्कूल), परमानंद पंडा अध्यक्ष ( पूर्व माध्यमिक शाला), वरिष्ठ व्याख्याता एच के मिश्रा, जे बी तांडी, लीलीश्वरी साहू, शिक्षिका श्रीमती नीरा ठाकुर, खीर कुमारी पटेल, कामायनी पंडा, डालिम बुडेक उपस्थित रहे एवं शुभकामना प्रदान किये। समस्त कार्यक्रम का संचालन सातवीं कक्षा की छात्रा कुमारी दिव्या मलिक ने किया। उक्त जानकारी प्रधान पाठक अयोध्या प्रसाद मिश्रा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!