Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर की किल्लत एवं बढ़ती कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

सरायपाली  – रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की किल्लत को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान तीर्थ कुमारी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्गी परिवारों की महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पहले सरकार ने गैस सिलेंडर को हर घर तक पहुँचाने की बात कही थी। किन्तु आज उसकी बढ़ती कीमतों के कारण यह आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी समय पर नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेत्री तिरीथ कुमारी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में शक्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे। जिन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!