Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा शाखा के अध्यक्ष बने यू के दास

महासमुन्द , आज 7 मार्च 2026 को पिथौरा निवासी रामचंद्र मिश्रा के भवन में उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा शाखा की बैठक आहूत की गई। पी सी सामन्तराय अध्यक्ष उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के 80वां जन्म दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया। श्री सामंत राय के द्वारा कहा गया कि मेरे 80 वां जन्म दिवस के उपलक्ष में मेरे परिस्थितियों को देखते हुए अध्यक्ष पद से मुझे  मुक्त किया जावे का प्रस्ताव रखा गया।
    ऐसी स्थिति को देखते हुए समाज के प्रमुख रामचंद्र मिश्रा द्वारा यु के दास को उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के अध्यक्ष हेतु प्रस्तावित किया गया। जिसका समर्थन समाज के समस्त एवं पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम पांडे द्वारा किया गया।
    उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के सक्रिय कार्यकर्ता यू के दास को उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!