Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

ग्राम परसकोल के सरपंच पति एवं उपभोक्ता दुकान के विक्रेता के विरुद्ध की गई शिकायत झूठी एवं मनगढ़ंत,

253 ग्रामीणों ने बसना पुलिस में की है लिखित शिकायत, उचित कार्रवाई की मांग

बसना,  बसना विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पर परसकोल में सरपंच प्रतिनिधि तथा उपभोक्ता दुकान के विक्रेता द्वारा राशन सामग्री वितरण में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की झूठी शिकायत का मामला सामने आया है। जो इन दोनों अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसकोल के 253 ग्रामीणों ने एक संयुक्त हस्ताक्षर जारी कर बसना थाने में लिखित में शिकायत पत्र दी गई है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के समय ग्राम परसकोल निवासी सुरेश साहू की पत्नी श्रीमती गायत्री साहू विगत पंचायत चुनाव में हरिराम साहू की पत्नी श्रीमती दुलेश्वरी साहू के विरुद्ध सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ी थी। उक्त पंचायत चुनाव में सुरेश साहू की पत्नी की हार हुई। जिस कारण से सुरेश साहू सरपंच पति हरिराम साहू को फंसाने के लिए विगत 6 अप्रैल 2026 को सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू एवं उपभोक्ता दुकान विक्रेता तुलाराम बंजारा के विरुद्ध अनेक प्रकार की झूठी शिकायत टाइप कर कर, ग्रामीणों को धोखे में रखकर ग्राम पंचायत परसकोल के उपभोक्ता दुकान से चावल दिलवा दूंगा कहकर कोरे पेपर में हस्ताक्षर करवा कर जिलाधीश महासमुंद, अनुविभागीय अधिकारी बसना, खाद्य निरीक्षक बसना एवं ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिछिया पंजीयन क्रमांक 1318 तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा गढ़फुलझर के समक्ष एक झूठी शिकायत किया गया है।
जिसकी जानकारी सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू के द्वारा ग्रामीण बैठक में 8 अप्रैल 2026 को ग्राम वासियों के समक्ष रखा गया। तब ग्राम वासियों के द्वारा बैठक में उक्त शिकायत के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होना बताया गया। तथा सुरेश साहू के द्वारा जिन-जिन व्यक्तियों के द्वारा कोरे पेपर पर हस्ताक्षर कराया गया है, उनके द्वारा बताया गया कि सुरेश साहू पिता अरखित साहू द्वारा धोखा देकर कोरे पेपर में हस्ताक्षर करवाया है। उनके द्वारा सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू एवं विक्रेता तुलाराम बंजारा के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत नहीं किया गया है। सुरेश साहू पिता अरखित साहू के द्वारा सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू एवं विक्रेता तुलाराम बंजारा के विरुद्ध ग्राम वासियों को धोखे में रखकर झूठी शिकायत किया गया है। इसलिए सुरेश साहू पिता अरखित साहू के विरुद्ध बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग ग्रामीण जनों ने की है। उक्त शिकायत पत्र में ग्राम परसकोल के 253 ग्रामीणों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर कर आरक्षी केंद्र बसना, अनु विभागीय अधिकारी बसना, खाद्य निरीक्षक बसना एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा गढ़फुलझर के प्रबंधक को आवेदन पत्र उचित कार्रवाई करने के लिए दी गई है।
गौरतलब हो कि ग्राम परसकोल निवासी सुरेश साहू के द्वारा विगत 7 अप्रैल को महासमुंद कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी। जिसका ग्रामीणों ने सुरेश साहू की शिकायत को पूर्णतः झूठी, बेबुनियाद एवं मनगढ़ंत शिकायत बताते हुए सरपंच प्रतिनिधि हरिराम साहू एवं विक्रेता तुलाराम बंजारा को बदनाम करने की साजिश बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत पूर्णतया झूठी एवं बेबुनियाद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!