Welcome to Azad News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Azad News 24
Uncategorizedछत्तीसगढ़

मोबाइल रिचार्ज कंपनियों की मनमानी से जनता परेशान – मोक्ष प्रधान

बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में नेटवर्क समस्या,

महासमुन्द, बसना विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की खराब व्यवस्था से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता, किन्तु इसके बावजूद भी रिचार्ज कंपनियां उपभोक्ताओं से पूरा शुल्क वसूल रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, जबकि जमीनी स्तर पर नेटवर्क की स्थिति बेहद कमजोर है। गांवों में लोग ऑनलाइन कार्य और डिजिटल पेमेंट पर निर्भर हो रहे हैं। किन्तु नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें बार-बार परेशानियां झेलनी पड़ती है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार को नेटवर्क कंपनियों को सही तरीके से काम करने के लिए बाध्य करना चाहिए। ताकि हर गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश ग्रामीण डिजिटल पेमेंट का उपयोग कर रहे हैं और सरकार भी डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। किन्तु नेटवर्क व्यवस्था कमजोर होने से सरकार की नाकामी साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!